जंगल में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने चलाया सर्च आपरेशन

, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखाई दिए जाने का दावा करते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने सर्च आपरेशन शुरू किया है।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के गांव खुडालियामें बुधवार को ग्रामीणों ने खेतों के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा। तेंदुआ के दिखाई देने की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। एक बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद महिलाओं और बच्चों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। तभी झाड़ियों के पीछे उन्हें तेंदुआ दिखाई दिए और इसे देखते ही ग्रामीण घबरा गए और तुरंत गांव में इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव की तरफ रवाना हो गई। विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि ग्रामीण घबराएं नहीं । वन विभाग ने क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी कर ली है।











