fbpx
News

चौधरी अजीत सिंह के निधन पर पूर्व विधायक ने किया शोक व्यक्त

हापुड़। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने राजनीतिक लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया हैं। गजराज सिंह ने कहा हैं किआज देश ने एक बड़े नेता को खो दिया हैं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह जी का अचानक दुनिया से चले जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति हैं उनकी कमी को देश में कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने बताया कि चौधरी अजीत सिंह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां कोरोना संक्रमण के कारण उनका अचानक निधन हो गया। चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की खबर ने पूरे देश की जनता की आंखों को नम कर दिया है। गजराज सिंह ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी ने जीवन भर किसानों के लिए लड़ाई लड़ी थी,किसानों के प्रति उनके संघर्ष को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page