ATMS College of Education Menmoms
Astrology

चाणक्य नीति: इन 4 कारणों से पति-पत्नी के रिश्ते में आती है दरार, पढ़ें वैवाहिक जीवन से जुड़ी आज की चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में सुखद वैवाहिक जीवन का राज बताया है। चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि आखिर पति-पत्नी का रिश्ता कैसा होना चाहिए। चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं। इन नीतियों की मदद से लोग अपना जीवन सरल व आसान बनाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है, उतना ही नाजुक भी। लेकिन कुछ बातों के कारण दोनों के बीच कड़वाहट आ जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। जानिए पति-पत्नी किन बातों का रखें ध्यान-

1. हर पत्नी इस बात का रखे ध्यान– चाणक्य कहते हैं कि ऐसी पत्नी जो जीवन में अपने पति का दखल बर्दाश्त नहीं करती है। जो बार-बार यह कहती है कि उसकी जिंदगी में पति का हस्तक्षेप पसंद नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में शादी टूटने की कगार पर आ सकती है।

2. एक-दूसरे के लिए ईमानदार- चाणक्य कहते हैं कि जब पति-पत्नी एक-दूसरे से बातें छिपाने लगें तो समझ लीजिए कि दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। ऐसा रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाता है।

चाणक्य नीति: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती हैं ये 4 चीजें, आप भी जान लीजिए सुखद वैवाहिक जीवन का राज

3. ऐसे रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक पाते- चाणक्य के अनुसार, पति-पत्नी का रिश्ता केवल भावनात्मक नहीं होता है बल्कि एक-दूसरे को सम्मान देना भी जरूरी होता है। अगर पति-पत्नी बात-बात पर एक-दूसरे का अपमान करते हैं तो ऐसी परिस्थिति में यह पवित्र बंधन टूट सकता है।

4. रिश्ते में नहीं होना चाहिए लालच- चाणक्य के अनुसार, पति या पत्नी को कभी भी एक-दूसरे के धन पर लालच नहीं करना चाहिए। जो साथी पैसों से ज्यादा खुशियों को महत्व देते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उनका वैवाहिक जीवन सुखद होता है।

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page