M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सी-विजिल ऐप से जनता चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करें, केवाईसी से जनता जानेगी उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड – जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह

हापुड़़।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नामित अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सी विजिल व केवाईसी ऐप के बारे में जनता को जागरूक करने हेतु कहां गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनता दोनों ऐप डाउनलोड कर जागरूक नागरिक बनें। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए केवाईसी एप लॉन्च किया है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप से कोई भी व्यक्ति मोबाइल से उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देख सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि सी-विजिल, (नागरिक सतर्कता) नागरिकों के लिए निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्‍यय के उल्‍लंघन की रिपोर्ट करने हेतु मोबाइल ऐप है। ‘सी-विजिल’ का अभिप्राय नागरिक सतर्कता से है और इसमें नागरिकों द्वारा निर्वाचनों के स्‍वतन्‍त्र एवं निष्‍पक्ष संचालन के लिए परस्‍पर सक्रिय और जिम्‍मेदार भूमिका निभाने पर बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोग सी-विजिल ऐप डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल करें। अगर चुनाव में धांधली हो रही है तो लोग इसके जरिए शिकायत करें चुनाव आयोग एक्शन लेंगा चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप को चुनावों में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए तैयार किया है। इस ऐप की मदद से वोटर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं। ऐप के जरिए नेताओं के द्वारा दिए गए विवादित बयानों की भी शिकायत की जा सकती है।
इस अवसर पर स्वीप प्रभारी/ मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह के साथ सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवन कुमार त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला स्वीप कोआर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page