ATMS College of Education Menmoms
News

मनचलों ने महिला से की छेड़छाड़,विरोध करने पर की मारपीट

मंदिर से लौट रही महिला से छेड़छाड़

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक और उसके भाई ने दंपती को जमकर पीटा। इसमें महिला घायल हो गई। महिला ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग सात बजे वह गांव स्थित मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थी।

रास्ते में गांव के ही युवक ने अश्लील फब्तियां कसते हुए उनके • साथ अभद्र व्यवहार किया। शोर मचाने पर उनके पति व आसपास के – लोग एकत्र हो गए। विरोध करने पर आरोपी युवक व उसके भाई ने – उनके पति की पिटाई कर दी। उनके बचाव करने पर आरोपियों ने उन्हें भी जमकर पीटा। इसमें वह घायल हो गई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page