मां बेटे को दंबगों ने हाथ जोड़कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल, गांव. में पुलिस बल तैनात

मां बेटे को दंबगों ने हाथ जोड़कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव में दंबगों द्वारा एक मां बेटे को पकड़ उन्हें हाथ जोड़कर जुलूस के रूप में पूरे गांव में घुमाया । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव का ही एक अनुसूचित जाति का युवक सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थान पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर जाट समाज के कुछ युवकों ने राम मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
इस टिप्पणी से आक्रोशित होकर अनुसूचित जाति समाज के लोग एकत्र हुए और मामले को गांव की पंचायत में ले जाया गया। आरोप है कि पंचायत के बाद मां-बेटे को गांव में जबरन हाथ जोड़कर जुलूस के रूप में घुमाया गया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना के बाद गांव में दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोग एकत्र होने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












