M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

धारदार हथियार से दुकानदार पर जानलेवा हमला

  • हमले में बाल-बाल बचा दुकानदार, पीड़ित ने दी तहरीर
    हापुड़।
    बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित एक मोबाइल की दुकान करने वाले दुकानदार पर दो युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान दुकानदार बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर आसपास के अन्य दुकानदारों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    कुचेसर रोड चौपला के रेलवे रोड के प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान कुचेसर रोड चौपला पर स्थित है। मंगलवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर भाई सुनील के साथ काम कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और उन्होंने बाइक को दुकान के पास खड़ा कर दिया था। दुकानदार ने युवकों से बाइक को थोड़ा साइड में खड़ी करने की बात कही। जिस पर दोनों युवकों की दुकानदार से कहासुनी हो गई।
    इसी बीच एक युवक बाहर आया और बाइक से कुल्हाड़ी निकालकर दुकानदार पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि कुल्हाड़ी के हमले से दुकानदार बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। दुकानदार पर जानलेवा हमले की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page