खेलते हुए एक वर्षीय मासूम के गलें में सेब का टुकड़ा फंसने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/09/Screenshot_2024-09-27-09-53-34-30_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2172-jpg.webp?fit=414%2C477&ssl=1)
खेलते हुए एक वर्षीय मासूम के गलें में सेब का टुकड़ा फंसने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
हापुड़ । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में अपने घर में खेल रहे मासूम के गलें में सेब का टुकड़ा फंसने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी कन्हैया का एक वर्षीय बेटा निधांश घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने सेब का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसे खिलाने लगी। इस दौरान अचानक सेब का टुकड़ा मासूम के गले में अटक गया। जिस कारण बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। ये देखकर मां ने शोर मचाया, तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन उपचार से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। परिजन का र-रोकर बुरा हाल है। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।