M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार माफियाओं पर काल बनकर टूट रही है। तो वहीं यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बता दें कि अनिल दुजाना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि इंटेलीजेंस से इनपुट्स मिलने के बाद जब पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश का एडिशनल डीजीपी, एसटीएफ,अमिताभ यश ने कहा कि, “पश्चिमी यूपी का खूंखार गैंगस्टर, अनिल दुजाना यूपी एसटीएफ की मेरठ इकाई के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया है. वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था और उसके खिलाफ हत्या के 18 मामले दर्ज थे.

दुजाना अभी हाल ही में तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटा था. उसपर 18 हत्या, रंगदारी, लूटपाट, जमीन पर कब्जा, कब्जा छुड़वाना और आर्म्स एक्ट समेत 62 केस दर्ज हैं. क्राइम रिकॉर्ड खंगालने पर पता चलता है कि उस पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है.

दुजाना पर गैर जमानती वारंट भी जारी था. हालांकि 2012 से जेल में था और जनवरी 2021 में बेल पर आया और उसके बाद से फरार चल रहा था. बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. गाजियाबाद के कवि नगर थाने में उसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या को लेकर पहला मामला दर्ज किया गया था।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page