ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया

युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया

गाजियाबाद

साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने चोरी छिपे शादी तय कर ली। युवती ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी युवती परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक से उसकी तीन साल से जान पहचान है। उनकी बातचीत होती थी।

अगस्त 2023 को युवक उन्हें कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उन्हें बिना बताए युवक ने किसी अन्य युवती से शादी तय कर ली। उन्हें जानकारी हुई तो युवक से इसका विरोध किया।

युवक ने दी जान से मारने की धमकी

युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने स्वजन को आपबीती बताई। साहिबाबाद कोतवाली पहुंचकर रविवार को पुलिस पड़ोसी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page