HapurNewsUttar Pradesh
बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली स्कूली बसों सहित 98 वाहनों वाहनों का किया चालान व सीज

हापुड़।
जिलें में बिना फिटनेस संचालित व बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली दो स्कूली वाहनों को सहित 98 वाहनों का चालान व सीज की गई ।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, पीटीओ आशुतोष कुमार उपाध्याय ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए बताया कि दो स्कूली वाहन बिना फिटनेस/परमिट संचालित मिलने पर उन्हें सीज कर कोतवाली देहात में खड़ा कराया गया है। दोनों स्कूलों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
कार्यालय में उपस्थित होकर इनसे पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।
एआरटीओ ने बताया कि नौ नवंबर से अब तक जिले में एचएसआरपी नंबर प्लेट न
लगी होने पर 98 वाहनों का चालान किया गया है।












