HapurNewsUttar Pradesh
रविवार को चंडी जी मन्दिर परिसर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर

हापुड़।
माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति (पंजी०), हापुड़ के तत्वावधान में रविवार 12 अप्रैल को चंडी जी मन्दिर परिसर मे रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
संस्था के रविन्द्र जिन्दल संस्थापक,देवेश शर्मा प्रधान, राहुल कंसल मंत्री, विनय प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष ने बताया किस्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन12 अप्रैल 2026, दिन रविवारसुबह – 09 बजे से सांय 04 बजे तक श्री चंडी जी मन्दिर हापुड़ में आयोजित किया जा रहा है।











