HapurNewsUttar Pradesh
युवक की तलवार से काटकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र मेंशराब के नशे में पड़ोसी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी धीरज प्रजापति बुधवार देर रात शराब के नशे में हाथ में चाकू लेकर ऋतिक बाल्मीकि (22) के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान धीरज ने चाकू से ऋतिक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











