किराना स्टोर पर फूड सेफ्टी का छापा, मिक्स अचार, सॉस और मेयोनीज के सैंपल भरे

किराना स्टोर पर फूड सेफ्टी का छापा, मिक्स अचार, सॉस और मेयोनीज के सैंपल भरे
रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई, टीम में पंकज राय, आरती गुप्ता समेत 5 अधिकारी रहे मौजूद
हापुड़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को पिलखुवा में बड़ी कार्रवाई की। एलिवेटेड रोड के नीचे स्थित बृजमोहन किराना स्टोर पर छापा मारकर टीम ने तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।
शैलेश फॉर्म कॉलोनी निवासी बृजमोहन गर्ग का पिन्नी वालों के नाम से किराना स्टोर है। खाद्य सुरक्षा टीम ने यहां से मिक्स अचार, सॉस और मेयोनीज का एक-एक सैंपल संग्रहित किया। तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।











