M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

किराए का मकान खाली करने को लेकर महिला ने किया पैट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

किराए का मकान खाली करने को लेकर महिला ने किया पैट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

हापुड़ । थाना कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड पर बुधवार रात मकान खाली करने को लेकर महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मुंह में पेट्रोल चले जाने से महिला की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार शमशाद रोड निवासी शकीला बच्चों के साथ 40 साल से मकान में किराए पर रह रही है। कुछ समय पहले इस मकान को कुछ लोगों ने खरीद लिया था। खरीददार महिला पर मकान खाली करने का दवाब बना रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले खरीदार से आपसी वार्ता में तय हुआ था कि मकान की जमीन में से 40 गज उसे दी जाएगी।
आरोप है कि जमीन देने के बदले खरीददार बुधवार रात मकान तोड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर बेटी अप्सरा ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया था। आसपास के लोगों ने अप्सरा के हाथ से बोतल छीन ली।

पेट्रोल अप्सरा के मुंह में जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page