घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटी, 35 प्रतिशत बुजुर्ग दंपति झुलसा, दिल्ली रैफर

घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटी, 35 प्रतिशत बुजुर्ग दंपति झुलसा, दिल्ली रैफर
हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के हमीद चौक पर घर के आंगन में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री फटने से जोरदार धमाका हो गया। इसमें बुजुर्ग पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखकर दिल्ली रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय मसकूर अपने परिवार के साथ हमीद चौक में रहते हैं। शनिवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी उनके आंगन में खड़ी थी। वहीं 65 वर्षीय उनकी पत्नी तहबीजा कुरान शरीफ पढ़ रही थी। इस दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैट्री में अचानक धमाका हो गया। धमाके से स्कूटी में आग लग गई और धुआं फैल गया। स्कूटी का पिघला हुआ प्लास्टिक दंपति के शरीर पर चिपक गया।
धमाके का काशार शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार मां-तहबीजा 35 प्रतिशत झुलस गई है। वहीं पिता की कमर पर प्लास्टिक चिपकने या है। दोनों का से अंदर तक घाव हो गया है। उपचार चल रहा है। पुत्र ने बताया कि पांच महीने पूर्व ही इलेक्ट्रिक स्कूटी को खरीदा था। घर के अंदर दूसरे हिस्से में होने के कारण वो सुरक्षित बच गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।












