M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विवाहिता की चाकूओं से गोदकर हत्या, मचा हड़कंप, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विवाहिता की चाकूओं से गोदकर हत्या, मचा हड़कंप, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर में अकेली एक महिला की बदमाशों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी राहुल शर्मा अपनी पत्नी रीता शर्मा (39) के साथ रहता था तथा उसका बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है।

मंगलवार सुबह घर में बेड पर रीता का शव खून से लथपथ मिला, उनकी गर्दन और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे।



मृतका के पति राहुल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात बाईक से किसी काम से गांव नानई गया था, इसके बाद चांदपुर चला गया। मंगलवार सुबह घर लौटते पर दरवाजा खुला था और पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जिससे उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी।



सूचना मिलते ही एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह, सीओ स्तुति सिंह, थाना प्रभारी धीरज मलिक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने चोरी के बाद विरोध करने पर महिला की हत्या कर देने की सम्भावना है, हालांकि पुलिस शक की दृष्टि से पति से भी पूछताछ कर रही है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page