M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस का बढ़ रहा है कुनबा,लगातार सदस्यता जारी

देश में नफरती ताकतों को हराने के लिए कांग्रेस की सरकार लाना बेहद आवश्यक हैं – नरेश कुमार भाटी

हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में दलित कांग्रेस कमेटी की बैठक की गई,बैठक के दौरान लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
एससी विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने दलित कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार कर विक्रम कुमार को नगर उपाध्यक्ष,राजन कुमार,मोनू कुमार और सोनू जाटव को नगर सचिव के पद पर नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा हैं। सभी नवनियुक्त सदस्यों का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी हैं।
एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तम मार्गदर्शन,कार्यकुशलता और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा अवश्य ही कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। साथ ही ये भी कहा कि देश में नफरती ताकतों को हराने के लिए कांग्रेस की सरकार को लाना बेहद आवश्यक हैं।
सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर जिन भ्रष्टाचार के अनर्गल और झूठे आरोप लगाकर भाजपा की सरकार केंद्र की सत्ता में आई हैं भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए भ्रष्टाचार के वे सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे निकले।
एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाकर अपने पिछले साढ़े चार के कार्यकाल के दौरान युवाओं को रोजगार देने के सभी आंकड़े गलत पेश कर रही हैं। “उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की क्या स्थिति हैं और कितने युवाओं को योगी सरकार ने रोजगार दिए हैं” ये युवाओं को अच्छी तरह से पता हैं। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे और संगठन से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा हैं कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरों की छत पर कांग्रेस का एक झंडा अवश्य लगाएं।
कार्यक्रम में जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर,सुखपाल गौतम,अशोक कुमार मुर्गे वाले,गौरव गर्ग,निसार पठान खान, जस्सा सिंह,सोनू,नितिन सिंह,आकाश जाटव,आदि लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page