M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विधि विभाग जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल के तत्वावधान में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

विधि विभाग जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस (JIMS),

ग्रेटर नोएडा (यथार्थ अग्रवाल)।

जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, ग्रेटर नोएडा के विधि विभाग द्वारा शकुंतला पब्लिक स्कूल, दादरी में एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि समाज में विधिक साक्षरता को बढ़ावा देने का भी सशक्त माध्यम बना।

यह कार्यक्रम जिम्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता के संरक्षण एवं जिम्स ईएमटीसी के निदेशक प्रो. (डॉ.) सचिन यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. (डॉ.) पल्लवी गुप्ता एवं प्रो. (डॉ.) ए.के. त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों में उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विधि के विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार विधि-व्यवसायी बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।



इस अवसर पर विधि विभाग के विद्यार्थियों ने अत्यंत रचनात्मक एवं प्रभावी तरीकों से अपनी प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक, भाषण, पोस्टर प्रस्तुति एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से उन्होंने बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं सहज भाषा में जानकारी प्रदान की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह पर गहरा प्रभाव पड़ा।



विद्यार्थियों ने न केवल जानकारी साझा की, बल्कि उपस्थित छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इससे कार्यक्रम एक सहभागितापूर्ण एवं संवादात्मक मंच में परिवर्तित हो गया, जहाँ विधिक जागरूकता के साथ-साथ विश्वास एवं समझ का भी निर्माण हुआ।



कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन श्री गौरव यादव, सुश्री अमृता, श्री विवेक त्रिवेदी एवं श्री प्रशांत पांडेय (संकाय सदस्य) के मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही, छात्र संयोजक के रूप में प्रिया, रेशमी एवं पारुल ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन हर्षिता शर्मा द्वारा किया गया।



विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में, कार्यक्रम का समापन श्री गौरव यादव द्वारा प्रस्तुत औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page