ATMS College of Education Menmoms
News

एस एस वी कालेज के बाद नगर पालिका ने एकेपी डिग्री कॉलेज को भेजा 1.17 करोड़ का नोटिस

एस एस वी कालेज के बाद नगर पालिका ने एकेपी डिग्री कॉलेज को भेजा 1.17 करोड़ का नोटिस

हापुड़। नगर पालिका परिषद ने हाऊस व वाटर टैक्स जमा ना करनें पर एस एस वी पीजी कॉलेज के बाद अब
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी डिग्री कॉलेज को भी नगर पालिका ने 1.17 करोड़ का नोटिस भेजा है।

 

नगर पालिका ने शुक्रवार तक करीब 55 बड़े बकायादारों को नोटिस दिए हैं। इन पर पालिका
का करीब सवा आठ करोड़ रुपये का गृह और जल कर बकाया है। बकाया धनराशि न मिलने के कारण नगर पालिका पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। क्योंकि टैक्स आमदनी का एक बड़ा स्त्रोत है। तीन दिन पहले नगर पालिका नै अधिनियम 1916 की धारा 129 क का प्रयोग करते हुए एसएसबी पीजी कॉलेज को 5.18 करोड़ रुपये के बकाया का नोटिस दिया था।

अब एकेपी डिग्री कॉलेज को भी नोटिस भेज दिया गया है। ऐसे में दोनों कॉलेज की प्रबंध समिति जल्द ही एक बैठक कर मामले में शासन से हस्तक्षेप की मांग करेगी। वर्ष 2013 में लागू हुई स्वःकर प्रणाली के बाद से यह नोटिस भेजे गए हैं। इस प्रणाली के बाद ही सभी भवनों का कर कई गुना बढ़ा था।

नगर पालिका के ईओ मनोज कुमार का कहना है कि. बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। 12 वीं तक के स्कूलों पर कोई कर नहीं लगता है। जबकि, डिग्री कॉलेजों से कर वसूलने का प्रावधान है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page