M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जुआ संचालन का विरोध करने पर युवक पर किया जानलेना हमला

जुआ संचालन का विरोध करने पर युवक पर किया जानलेना हमला

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में जुआ संचालन का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

 

हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर निवासी रिजवान ने बताया कि मोहल्ले का असलम कुछ लोगों को रामपुर रोड स्थित एक खंडहर में जुआ खिलाता है। आरोप है कि वह जुआ खिलाने की एवज में एक व्यक्ति से तीन सौ रुपये लेता है। जिसके कारण मोहल्ले में असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। इसी बात का उसने विरोध किया था। जिसको लेकर वह उससे रंजिश मानता आ रहा है।

रिजवान ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह वह किसी काम से रामपुर रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में मिले असलम व उसके पुत्र कासिम ने गाली गलौज करते हुए उसे रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने उसे जमकर पीटा। आरोपियों ने उसके सीने पर धारदार ब्लेड और ईंट से वार किए।



सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page