ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जनों ने निकाली “मशाल जुलूस पदयात्रा

कांग्रेस जनों ने निकाली “मशाल जुलूस पदयात्रा

हापुड़

हापुड़। कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा पर एकत्रित हुए। जहां से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने मशाल जुलूस पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव/जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी पहुंचे।

कांग्रेस जन हाथों में मशाल लिए अतरपुरा चौराहा से गोल मार्केट, बाजार बजाजा, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, कानून गोयान होते हुए सिकंदर गेट स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और पदयात्रा का समापन किया।

प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही हैं। इस यात्रा की शुरुआत का मैसेज आम जनता तक पहुंचाने और प्रदेश के गरीबों, दलितों, वंचितों, शोषितों और मजलूमों की दबी आवाज को उठाने एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद स्तरीय मशाल जुलूस पदयात्रा निकाली जा रही हैं। यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जा रही हैं।

प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी टुक्की मल खटीक ने कहा कि ये मशाल जूलूस पदयात्रा प्रदेश के उन लोगों के लिए निकाली जा रही हैं जो अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज तो उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया जाता हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज देश में जिस तरह से लोगों की आवाज को दबाने का काम केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकार कर रही हैं। उन लोगों की आवाज बनने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके नेता राहुल गांधी जी ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की हैं। जिसका समापन मुंबई में होगा।

उन्होंने कहा हैं कि राहुल गांधी जी लोगों को उनका हक दिलाने के लिए आज पूरे देश में न्याय यात्रा के लिए निकल पड़े हैं और वे लोगों को उनका हक हर कीमत पर दिलाकर रहेंगे। शहर में कांग्रेस जनों ने करीब 5 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने हिस्सा लिया और लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस जनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पदयात्रा के दौरान गोल मार्केट स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर पर कांग्रेस जनों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और राहुल गांधी जी की न्याय पदयात्रा के सफल होने की कामना की। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रध्वज के साथ मशाल जुलूस पदयात्रा निकालीp और “जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो” के नारे जोर शोर से लगाकर लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

मशाल जुलूस में प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, मानवी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, सभासद सुशील शास्त्री, आईसी शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, आशाराम शर्मा, अरुण वर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, नरेश भाटी, सीमा शर्मा, हसन आतिफ, रघुवर गौतम, रघुबीर सिंह एडवोकेट, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, सावन चौधरी, सौरभ चौधरी, वाई के शर्मा, अब्दुल कलाम, निसार पठान, सादक कुरैशी, शमशाद अंसारी, इरफान कुरैशी, मासूम अली भूरे, जाहिद हुसैन, सविता गौतम, कुसुम लता, दीपक मोघे, अनमोल शर्मा, असलम सैफी, अतिकुर रहमान सैफी, शायदा, शौकीन चौधरी, मदन शर्मा, माइक सिंह, विनोद कर्दम, चरण सिंह, राज सिंह गुर्जर, रविंद्र गुर्जर, अमरजीत जंगी, यशपाल ढिलौर, सद्दाम अब्बासी, अनूप कर्दम, मुजम्मिल, विवेक शर्मा, अजब सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे.!

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page