ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे- 9 पर टोल पर फास्टैग बेचने वाले युवक ने दूसरे युवक को फंसाने के लिए अपने ऊपर चलवाईं थी गोली,हुआ गिरफ्तार

नेशनल हाईवे- 9 पर टोल पर
फास्टैग बेचने वाले युवक ने दूसरे युवक को फंसाने के लिए अपने ऊपर चलवाईं थी गोली,हुआ गिरफ्तार

, हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 स्थित टोल प्लाजा पर नौ फरवरी की देर रात टोल पर फास्टैग बेचने वाले युवक ने दूसरे युवक को फंसाने के लिए अपने ऊपर गोली चलवाई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घायल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला मंडी मालीवाडा निवासी वीरपाल सैनी छिजारसी टोल प्लाजा क्षेत्र में फास्टैग बिक्री का कार्य करता है। नौ फरवरी की देर रात छिजारसी टोल प्लाजा पर वीरपाल खड़े थे, तभी एक युवक ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया था।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घायल की पत्नी प्रीति सैनी ने पिलखुवा निवासी मनोज व एक अन्य के विरुद्ध गोली चलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, परन्तु जांच में पता चला कि मनोज को फंसाने के लिए घायल ने अपने साथियों से ही अपने ऊपर गोली चलवाई थी,जिसका खुलासा होने पर वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page