ATMS College of Education Menmoms
News

2022 में पुनः पूर्ण बहुमत से बनेंगी भाजपा सरकार-उपमुख्यमंत्री केशव,कोविड नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उ.प्र. में पुनः 2022 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। भाजपा सरकार में रिकॉर्ड तोड़ कार्य हुए हैं। जिस कारण विपक्ष बौखला गया हैं।
उपमुख्यमंत्री गाजियाबाद से हापुड़ होते हुए मेरठ जाते समय हापुड़ में भाजपा कार्यकत्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग की पार्टी हैं। भाजपा सरकार में नौजवान युवक युवतियों को नौकरियां दी गई। अनेक योजनाएं चलाकर गरीबों से लेकर हर तबकें को लाभ पहुंचाया।
इस मौकें पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा,विधायक विजयपाल, विनीत दीवान ,यशवर्धन,प्रवीन सिंघल सहित भाजपाइयों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान स्वागत समारोह में उपमुख्यमंत्री के स्वागत की होड़ में भाजपाइयों ने कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। बिना सोशल डिस्टेडिंग अधिकांश भाजपाइयों ने स्वागत किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page