ईडी की टीम ने मोनार्ड यूनिवर्सिटी सहित चार कर्मचारियों के घर एक साथ की छापेमारी, मचा हड़कंप

ईडी की टीम ने मोनार्ड यूनिवर्सिटी सहित चार कर्मचारियों के घर एक साथ की छापेमारी, मचा हड़कंप
हापुड़। जिलें के पिलखुवा व हापुड़ स्थित मोनार्ड यूनिवर्सिटी सहित चार स्थानों पर कर्मचारियों के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य चीज अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पिलखुवा के अनवरपुर के मोनाड यूनिवर्सिटी , हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी सनी कश्यप, रेलवे रोड के इमरान और स्वर्ग आश्रम रोड पर एक अन्य आरोपी के यहां ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। जिससे हड़कंप मच गया।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कुछ लोगों की फर्जी मार्कशीट व डिग्री की शिकायत पर यूपी एसटीएफ ने 17 मई 2025 को मोनाड यूनिवर्सिटी पर छापेमारी कर 1372 फर्जी डिग्रियां,
262 फर्जी प्रोविजनल व 14 मोबाइल फोन व सात लैपटॉप बरामद कर चेयरमैन सहित 11 लोगों यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सहयोगी संदीप सेहरावत,मुकेश ठाकुर, नितिन कुमार सिंह, गौरव शर्मा, सन्नी कश्यप, इमरान, कुलदीप, विपुल व अनिल बत्रा
को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी
बीटेक, एलएलबी, बी.एड व फार्मेसी जैसे कोर्स की फर्जी डिग्रियां 50 हजार रुपये से चार लाख रुपये में लोगों को बेच रहे थे। एसटीएफ उन लोगों की भी जांच कर रही है, जो फर्जी डिग्रियों पर सरकारी व आदि संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं।
गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने मामले की जांच के लिए मोनाड यूनिवर्सिटी तथा हापुड़ के अर्जुन नगर पहुंची और जांच शुरू की। अर्जुन नगर में सनी कश्यप के आवास पर टीम पहुंची जहां सर्च ऑपरेशन चलाया।
बताया जा रहा है कि फर्जी मार्कशीट, डिग्रियां बेचकर अर्जित किए गए काले धन से जुड़े लेनदेन और दस्तावेजों की जांच से जुड़ा है।












