M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

एम्बुलेंस में करवाई डिलीवरी, जच्चा बच्चा स्वस्थ

हापुड़।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल ला रही एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस में ही डिलीवरी करवाई गई। जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।

बहादुरगढ़ के गांव चांदनेर निवासी महताब अली की पत्नी रोशनी को प्रसव पीड़ा के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। प्रसव पीड़ा तेज होने और महिला की हालत बिगड़ती देखकर ईएमटी उमा रानी और चालक धर्मेंद्र ने आशा कार्यकर्ता बीना के सहयोग से एम्बुलेंस के अंदर ही प्रसव प्रक्रिया को संभाला।

टीम की तत्परता और कुशलता से महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और नवजात को सुरक्षित सीएचसी पहुंचा दिया गया। जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।

एम्बुलेंस सेवा के अधिकारी सौरभ कुमार ने टीम की सराहना कर कहा कि यह सफलता ईएमटी की पेशेवर ट्रेनिंग और त्वरित प्रतिक्रिया का नतीजा है। महिला के परिजन ने स्टाफ की जमकर प्रशंसा की है और उनका आभार व्यक्त किया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Hello there! This is my first visit to your blog! We are a group
    of volunteers and starting a new project in a community in the
    same niche. Your blog provided us beneficial information to work on.
    You have done a marvellous job!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page