M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
EducationNews

चंडीगढ़ में खुलेगा देश का पहला वायु सेना केंद्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

टिपनी

सेक्टर-18 स्थित सरकारी प्रेस भवन में वायुसेना का पहला हेरिटेज सेंटर बनाया गया है। उनके साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं. रक्षा मंत्री ने यहां लगे मिग-21 का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिबन काटकर भारतीय वायु सेना के पहले हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। वे सुबह सेक्टर-18 स्थित सरकारी प्रेस भवन में स्थापित वायु सेना के पहले हेरिटेज सेंटर पहुंचे. उनके साथ पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं.रक्षा मंत्री ने यहां लगे मिग-21 का जायजा लिया। वे कॉकपिट में बैठे और मिग-21 के बाहर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी मौजूद हैं। हेरिटेज सेंटर के बाहर सफेद रंग का टेंट लगाया गया है। वहीं, मध्यमार्ग स्थित सेक्टर 9 में ट्रैफिक डायवर्ट करने से जाम लग गया।

यह हेरिटेज सेंटर 17 हजार वर्गफीट क्षेत्र में फैला हुआ है। इस केंद्र की स्थापना के लिए 3 जून, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। वायुसेना ने हेरिटेज सेंटर चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दिया है। इसके बाद चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने रक्षा मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page