HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस ने साइबर ठगों से पीड़ित के वापस कराएं 66 हजार रुपए

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के मोहाल्ला पन्नापुरी के एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने यूआई के माध्यम से 66.200 रुपये निकाल लिए। युवक ने सत्कार पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की साइबर टीम ने सत्परता दिखाते हुए पीड़ित को पूरी रकम वापस करा दी। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहला पन्नापुरी के देव गोयल के खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा यूपीआई के
जरिये 66,200 रुपये की निकासी करली गई थी। उसने तुरंत पुलिस से
संपर्क किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि साइबर ठगों से 66,200 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी।












