fbpx
News

उत्तर प्रदेश सहित तमाम देश मे किसानों की हालत खराब- त्रिलोक त्यागी


हापुड़। नगर के तहसील चौराहे पर स्थित एक शोरूम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसानों के हित में किये गए कार्यो का दावा करने वाली केंद्र व यूपी सरकार सिर्फ झूठ बोल रही हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह के पैतृक निवास नूरपुर जा रहे रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने, यंहा हापुड़ के तहसील चौराहे पर स्थित एक शोरूम में किसानों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि, वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया है, किसान आज परेशान है। लेकिन सरकार सिर्फ झूठ बोलकर फिजूल के दावे कर रही है, उन्होंने बताया कि किसानों के गन्ने का मूल्य देश में सबसे कम उत्तर प्रदेश में है। कई अन्य प्रदेशों में गन्ने का मूल्य ज्यादा मिल रहा है, उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना मिलों से किसान का पैसा नहीं दिलवा पाई है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page