ATMS College of Education Menmoms
News

देवेन्द्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, शराब को लेकर दोस्तों ने की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस ने देवेन्द्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।। आरोपियों ने शराब के रुपयों को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम देहरा के रजवाहे में एक शव मिला था। शव की शिनाख्त देवेन्द्र निवासी ग्राम गालंद , पिलखुवा के रूप में हुई थी। परिजनों ने नरेश व राहुल निवासी ग्राम गालंद , पिलखुवा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि देवेन्द्र हत्याकांड में शामिल दोनों हत्यारोपियों नरेश तोमर व राहुल तोमर निवासी ग्राम गालंद थाना पिलखुवा को करनपुर जट्ट गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशांदेही पर टी-शर्ट व चप्पल बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में बताया कि देवेन्द्र उनके साथ शराब पीता था परंतु शराब के पैसे कभी नही देता था, हमेशा टाल मटोल ही करता रहता था। 28 अप्रैल को देवेन्द्र ने कहा था कि शाम को वह शराब पिलाएगा और हम उसका इंतजार करते रहे परंतु वह उस दिन भी नही आया। फिर हम देवेन्द्र को सबक सिखाने के इरादे से रात में करीब 10 बजे उसे अपने साथ शराब पिलाने के लिए जंगल में ले गये जब हमने देवेन्द्र से पैसे देने को कहा तो वह मना करने लगा और हमे रोब दिखाने लगा।

इस बात पर हमे गुस्सा आ गया और हमने देवेन्द्र को जंगल में ही सरकारी नल के पास तेजी से मुह के बल धक्का दे दिया जिससे वह अचेत होकर लंबी लंबी सासे लेने लगा फिर हमने सोचा कि अगर ये बच गया तो घर पर सारी बात बता देगा तो हमने अपने घुटने से इसकी पसलियो पर वार हत्य कर शव को छुपाने के लिए देहरा रजवाहे में फेंक दिया था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page