M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए बेसिक विभाग ने ट्रेनिंग सैंटर पर लगाएं सेल्फी पांइट,चलाया हस्ताक्षर अभियान

हापुड़़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता की अगुवाई में बेसिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के एवं शिक्षकों ने मतदाताओं को मतदान करनें के लिए ट्रेनिंग सैंटर पर तीन दिवसीय जगह जगह सेल्फी पांइट बनाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया ।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि मतदान के पावन पर्व पर मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए विभाग ने तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए सेल्फी पांइट बनाए हैं। जिससे लोग स्वयं जागरूक होकर अन्य को भी मतदान के लिए जागरूक कर सकें।खंड़ शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल ने बताया कि मतदान करनें से लोकतंत्र मजबूत होता हैं। प्रत्येक मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस लोकतंत्र के हवन में सभी को मतदान कर अपने मत को सफल बनाना चाहिए। जिससे एक मजबूत और सशक्त सरकार बन सकें। डीसी अमित शर्मा, रोहित शर्मा, विनय प्रताप ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है।जिसका हमें अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

इस मौकें पर एआरपी गुलशन, विकास शर्मा, एआरपी प्रवीन शर्मा, अखिलेश शर्मा, सहायक लेखाकार निखिल शर्मा,मिलन शर्मा, मौ. सैफ आदि मौजूद थे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page