M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिव्यांग माजिद बने एक दिन के चेयरमैन, दिलाई गई शपथ

दिव्यांग माजिद बने एक दिन के चेयरमैन दिलाई गई शपथवि

हापुड़। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अनोखी पहल करते हुए और दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी एक दिव्यांग माजिद को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हे बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी व निर्तमान डी.जी.सी क्राईम कृष्णकांत गुप्ता व सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ पगड़ी फूलो की माला व नियुक्ति पत्र देकर नये चेयरमैन माजिद का स्वागत अभिनंदन किया,

मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी ने कहा कि दिव्यांग भी हमारे समाज का हिस्सा है यह दानिश भाई व सोसायटी की बहुत अच्छी पहल है इससे दिव्यांगों का मनोबल बढ़ेगा,
एक्स डीजीसी क्राइम कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि आज दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगों ने अपना प्रचम लहर रखा है

सोसायटी के कार्यकारी चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिसंबर 2024 को सोसायटी की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 3 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने के लिए किसी दिव्यांग को एक दिन का सोसायटी का चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा इसी उपलक्ष में आज पैरो से दिव्यांग माजिद को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी का एक दिन का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हें सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक 1860 के अंतर्गत समस्त शक्तियां प्राप्त होगी,

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी, निर्तमान डी.जी.सी क्राईम कृष्णकांत गुप्ता, चेयरमैन दानिश कुरैशी, कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, मौ अहमद उप प्रबंधक वसी मोहम्मद, नाजिम खान, आसिफ मेवाती, फाईज, नाजिम अब्बासी, अदनान, आदि उपस्थित रहे

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page