fbpx
HapurNews

इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स ई लाइब्रेरी पोर्टल के जरिए ग्रहण करेगें शिक्षा, मोबाइल एप के अकाउंट में छात्र ई पुस्तकें जोड़कर अपना बना सकेगें पुस्तकालय,छात्रों को मिलेगा लाभ-विजय गर्ग

हापुड़। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यूपी के इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स अब ई लाइब्रेरी पोर्टल के जरिए भी शिक्षा प्राप्त करेंगे। मोबाइल एप के अकाउंट में छात्र ई पुस्तकें जोड़कर अपना पुस्तकालय भी बना सकेंगे।

विद्यार्थियों और जन सामान्य की आसानी के लिए ई-लाइब्रेरी पोर्टल प्रज्ञान लांच किया गया है। इस पोर्टल पर ई पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री, केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का लाभ दिया जाएगा। साथ ही ई-ग्रंथालय पर उपलब्ध और पुस्तकों का भी संग्रह होगा।

डीआईओएस मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि छात्र अपने एंड्रॉयड फोन में एप डाउनलोड कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा. परिषद द्वारा विद्यालयों को लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है। मुख्य बात यह है कि ई लाइब्रेरी पोर्टल प्रज्ञान पर छात्रों के अलावा जन सामान्य को भी उनकी रुचि के अनुसार पुस्तकों का संग्रह मिल सकेगा। विद्यालयों के शिक्षक इस नई व्यवस्था को लेकर छात्रों को अवगत भी कराएंगे।

ग्रंथ और भौतिक पुस्तकों का भी मिलेगा लाभ : प्रज्ञान पर ई-ग्रंथालय पर उपलब्ध 300475 पुस्तकें और 1687237 भौतिक पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध होगा। जिसका छात्रों के अलावा भौतिक आम जन भी लाभ उठा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूलों में इसका प्रचार प्रसार होगा।

एस.एस.वी.इ़टर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार की इस पहल से छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ नौकरियों की तैयारियों में भी लाभ मिलेंगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page