HapurNewsUttar Pradesh
एसपी ने किए सीओ के ट्रान्सफर, सीओ सिटी बने वरूण मिश्रा

हापुड़।
एसपी केजी सिंह ने दो सीओ स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा को हापुड़ पुलिस कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह वरूण मिश्रा को सीओ सिटी बनाया गया है।
एसपी केजी सिंह ने बताया कि यह एक रूटीन तबादला है। जितेंद्र शर्मा अब प्रशासनिक स्तर पर काम करेंगे। विभागीय आवश्यकताओं के चलते यह बदलाव किया गया है। हापुड़ सिटी में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था और त्योहारी सीजन को देखते हुए वरूण मिश्रा की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों को उनसे बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है, वही स्तुति सिंह को गढ़मुक्तेश्वर सीओ बनाया गया है।












