fbpx
News

खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने किया हमला,कई घायल,पकड़नें को वन विभाग लगवायेगा जाल

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र चितौड़ा के जंगल में सलारपुर और चित्तौड़ा की मंढैया के अपने खेतों पर काम कर किसानों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगायेगा।

कई किसान हुए जख्मी निजी अस्पताल में भर्ती।थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र चितौड़ा के जंगल में सलारपुर और चित्तौड़ा की मंढैया के किसान अपने खेतों पर काम कर रहे थे जहां ईख के खेत में से निकले तेंदुए ने किसानों पर एक के बाद एक हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग टीम ने तेंदुएं की तलाश शुरु कर दी है। तेंदुए के होने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। किसानों ने वन विभाग से गांव में जंगल के इलाके में पिंजरा लगवाने और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह मे बताया कि टीम द्वारा गांव सालारपुर में जांच कराई जा रही है. जरुरत पड़ने पर गांव में पिंजरा भी लगवाया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page