M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आठ करोड़ की लागत से 15 फरवरी से शुरू होगा परतापुर रेलवे फाटक के अंडरपास का निर्माण कार्य, रहेगा फाटक बंद, लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

आठ करोड़ की लागत से 15 फरवरी से शुरू होगा परतापुर रेलवे फाटक के अंडरपास का निर्माण कार्य, रहेगा फाटक बंद, लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

हापुड़। क्षेत्र के लोगों के आवागमन की परेशानी को देखते हुए रेलवे मंत्रालय
आठ करोड़ की लागत से 15 फरवरी से शुरू परतापुर रेलवे फाटक के अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिस कारण फाटक बंद रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।जिसके चलते रोजाना परतापुर रोड फाटक से निकलने वाले हजारों वाहनों को 15 फरवरी से नगर के मुख्य बाजारों सहित अन्य रास्तों से निकाला जाएगा। रेलवे विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रेक सबसे अधिक व्यस्त रहता है। रोजाना सौ से अधिक ट्रेनों का ट्रेक पर आवागमन होता है। कई बार तो चार से पांच गाड़ियां एक साथ गुजरती है। जिसके कारण परतापुर रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहता है। फाटक के दोनों तरफ कई किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। परतापुर रोड रेलवे फाटक
पर अंडरपास बनने से हजारों लोगों को इसका लाभ होगा और जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

परतापुर रेलवे रोड फाटक पर अंडरपास बनने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रोज लगने वाले जाम के कारण लोगों को परेशानियों
का सामना करना पड़ता है। अंडर पास बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। परतापुर रेलवे फाटक पर 120 मीटर लंबा, 26 मीटर ऊंचा और 10 मीटर चौड़ा अंडर पास बनाने का निर्माण कार्य 15 फरवरी से पूरा होने वाला है। रेलवे विभाग के अधिकारियों की मानें तो छह महीने में अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि
प्रशासन और पुलिस प्रशासन को रूट डायवर्ट करने के लिए प्लान बनाना बहुत ही जरूरी है। जिससे नगर में जाम की स्थिति न रहे। फाटक बंद होने के कारण लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। अंडरपास निर्माण होने से लोगों को लाभ मिलेगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page