M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अस्पताल डिलीवरी के लिए जा रही महिला ने एंबुलेंस में दिया स्वस्थ बेटी को जन्म

हापुड़।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सीतापुर जाने के दौरान महिला ने प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल लाने के दौरान एंबुलेंस में ईएमटी समेत अन्य स्टाफकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

108, 102 एंबुलेंस प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि रात को एंबुलेंस के लिए सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। वहां जानकारी मिली की जनपद सीतापुर के गांव मीरापुर निवासी शिवा अपने परिवार के साथ – हरियाणा से घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ क्षेत्र में पहुंचने पर उनकी पत्नी सुनैना को अचानक प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। सौरभ ने बताया कि कर्मी उन्हें एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी के लिए लेकर चले। लेकिन रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। 108 एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी राम किशोर और चालक दीपक कुमार ने महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। महिला के साथ में में मौजूद परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस में ही सफल प्रसव कराया गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page