M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गजराज सिंह ने कांग्रेस में वापसी को लेकर नहीं की अभी तक स्थिति स्पष्ट -कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी

हापुड़। हापुड़ सुरक्षित सीट से चार बार विधायक रहे व पूर्व कांग्रेसी नेता द्वारा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रालोद के टिकट पर चुनाव लड़नें वालें गजराज सिंह ने निकाय चुनाव से ठीक पहलें कांग्रेस में वापसी को प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया हैं। हांलांकि नगर कांग्रेस कमेटी पूर्व विधायक की कांग्रेस में वापसी की मांग कर रही हैं, जबकि जिला कमेटी ने पूर्व विधायक का कांग्रेस बैठक में स्थिति स्पष्ट ना किए जानें का आरोप लगाया हैं।

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक का पक्ष जानने के लिए बुधवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में शामिल ही नहीं हुए।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हापुड़ सदर सीट से चार बार विधायक रहे गजराज सिंह ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया था। रालोद के चुनाव चिन्ह पर सदर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा। यहां गजराज सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती को पूरी टक्कर दी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती से चुनाव हार गए। अब नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका हापुड़ सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद गजराज सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा जताई।

गजराज सिंह ने लखनऊ और दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।, लेकिन उन्हें जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक प्लाजा में कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष, अभिषेक गोयल की मौजूदगी में गजराज सिंह का पक्ष जानने के लिए बैठक बुलाई गई। लेकिन इस बैठक से पूर्व विधायक गजराज सिंह ने दूरी बनाए रखी। हालांकि जिला व शहर कांग्रेस की पूरी बैठक गजराज सिंह पर ही “केंद्रीत रही। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि जिला व शहर कांग्रेस कमेटी एक साथ फैसला करेंगी। हालांकि गजराज सिंह अपना पक्ष रखने के लिए बैठक में आए नहीं और ना ही अपनी स्थिति स्पष्ट की।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page