M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अलीगढ़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पिलखुवा पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

अलीगढ़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पिलखुवा पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में अलीगढ़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल से तंमचा व बाईक बरामद की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जटपुरा चौराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक पर दो लोग दतैड़ी की तरफ से आ रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथ फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार घायल बदमाश ने अपना नाम कैफ उर्फ चीनी पुत्र गुलशेर निवासी निशातगंज जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ बताया है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश कैफ उर्फ चीनी घायल शातिर बदमाश है। जिसके विरूद्ध जनपद अलीगढ़ में हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अलीगढ़ पुलिस को आरोपी की हत्या के मामले में काफी दिनों से तलाश थी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page