M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में जानलेवा चाइनीज मांझे से कटा दो युवकों का गला

हापुड़ में जानलेवा चाइनीज मांझे से कटा दो युवकों का गला

हापुड़

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित फ्लाईओवर पर अलग अलग दो युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हापुड़ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

अचानक गले में फंसा मांझा

जिला अमरोहा के थाना गजरौला के गांव नौनेर में रहने वाले शाहरुख बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बक्सर फ्लाईओवर पहुंचा, तो पतंग में लगा चाइनीज मांझा युवक के गले में फंस गया और वह गिर पड़ा, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।

वहीं, अतिरिक्त गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी गणपति भी पतंग में लगे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसके गले में चार टांके आए हैं और उपचार चल रहा है।

चुरी-छिपे बिक रहा चाइनीज मांझा

प्रशासन की सख्ती के बाद भी कुछ दुकानदार चोरी-चुपके चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। राहुल कुमार का कहना है कि चाइनीज मांझा पूर्ण रूप से बंद हो। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार लगातार घायल हो रहे हैं।मांझे से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page