सराहनीय कार्य: चोरों ने बिजली की दुकान से किया लाखों रुपए का तार चोरी, पुलिस ने गश्त के दौरान पीछा कर गाड़ी को पकड़ा, माल बरामद, बदमाश हुए फरार

सराहनीय कार्य: चोरों ने बिजली की दुकान से किया लाखों रुपए का तार चोरी, पुलिस ने गश्त के दौरान पीछा कर गाड़ी को पकड़ा, माल बरामद, बदमाश हुए फरार
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में शहर के बीचों बीच स्थित एक इलैक्ट्रोनिक दुकान से होंडा सिटी सवाल बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए का बिजली का तार चोरी कर ले गए। गश्त के दौरान पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर सिम्भावली क्षेत्र में माल सहित गाड़ी पकड़ ली, परन्तु बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के नगरपालिका के गेट पर कालड़ा ट्रेडर्स की दुकान है। आज सुबह बदमाशों ने दुकान का शटर उखाड़कर दुकान में रखे सौ बंडल बिजली के तार के चोरी करके ले जानें लगें, उसी समय हापुड़ पुलिस के दरोगा रंजीत गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें शक हुआ और गाड़ी का पीछा करने लगे। पुलिस को देख बदमाशों ने कार को सिम्भावली की तरफ दौड़ा दी और गाड़ी सिम्भावली क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बदमाश कूदकर फरार हो गए।
दुकान मालिक दीपक कालड़ा ने बताया कि पुलिस ने शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि गाड़ी के आधार पर बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












