M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार,प्रदेश में पहलें नं. पर हापुड़ ने फहराया परचम, शहरवासियों में खुशी की लहर,दी बंधाईयां


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत को शनिवार को विज्ञान भवन में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने देश में जनता के द्वारा सफाई व्यवस्था के फीड़ बेक में प्रदेश में प्रथम स्थान व स्वच्छ शहर में यूपी में दूसरी रे़क मिलनें पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। हापुड़ का नाम प्रदेश में रोशन होनें व चेयरमेन को सम्मानित करनें पर शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें शहरवासियों ने बंधाईयां दी।
जानकारी के अनुसार शहरी. विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर देश की नगरपालिकाओं व नगरनिगम में सर्वे करवाया गया था। जिसमें हापुड़ को यूपी में दूसरा स्थान मिला था।
देश में जनता द्वारा सफाई व अन्य व्यवस्था को लेकर किए गए सर्वे में हापुड़ नगर पालिका ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया तथा सभी बिन्दुओं पर देश के 4300 नगर निगमों के सर्वे में 226 वां स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ ,सिक्किम के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा,अतिरिक्त सचिव रूपा मिश्रा,केन्द्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में हापुड़ नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत को केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि यह सब शहरवासियों की शुभकामनाएं व सहयोग व नगर पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों के सहयोग व मेहनत का नतीजा हैं। यह पुरस्कार उन सब को समर्पित हैं।
चेयरमेन सारस्वत को पुरस्कार मिलनें पर शहरवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बंधाईयां दी हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page