M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बच्चों की ड्रेस उतरवानें व मारपीट के मामलें में बीएसए ने किया दो शिक्षिकाओं को सस्पेंड, जांच सौंपी

हापुड़। एक बेसिक स्कूल में छात्राओं की ड्रेस उतरवानें व मारपीट करनें के मामलें में बीएसए ने दो शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया और मामलें की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार धौलाना ब्लाक के एक कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में पढने वाली दो छात्राओं की शिक्षिकाओं द्वारा ड्रेस उतरवानें व मारपीट करनें के मामलें की शिकायत पीड़ित छात्राओं के पिता द्वारा बीएसए से की थी।

पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री और भाई की आठ वर्षीय पुत्री विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा हैं। 11 जुलाई को विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सुनीता और वंदना ने दोनों बच्चियों की उतरवाकर अन्य
छात्राओं को देने के लिए कहा, जिससे उन छात्राओं के साथ ड्रेस में फोटो खिंचवाया जा सके, जो ड्रेस पहनकर नहीं आई थीं।

दोनों बच्चियों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो शिक्षिकाओं ने उनके साथ मारपीट कर दी और ड्रेस को उतरवा दिया। घर पहुंचकर दोनों छात्राओं ने. आपबीती परिजनों को सुनाई। जिससे नाराज अभिभावकों ने इसकी शिकायत बीएसए से की है।

बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि शिकायत पर शिक्षिका सुनीता और वंदना को संस्पेंड कर दिया है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page