M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ निवासी सुरेन्द्र ने राजकुमार अग्रवाल बनकर की 20 करोड़ रुपए की जमीन बेचने की कोशिश, गिरफ्तार

हापुड़ निवासी सुरेन्द्र ने राजकुमार अग्रवाल बनकर की 20 करोड़ रुपए की जमीन बेचने की कोशिश, गिरफ्तार

हापुड़।
हापुड़। थाना साहिबाबाद अर्थला में 20 करोड़ रुपए की जमीन को फर्जी तरह से बेचने की साजिश रचने वाले हापुड़ के गांव अच्छेजा निवासी सुरेन्द्र सिंह सहित गैंग को अरेस्ट किया गया। इसमें रिटायर्ड लेखपाल भी शामिल है। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए।

डीसीपी धवल जायवाल ने बताया कि गैंग ने मिलकर 20 करोड़ की जमीन को 10 करोड़ रुपए में यशोदा हास्पिटल को बेचने का सौदा तय किया था।
अरेस्ट किए गए राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मेरा सही नाम सुरेन्द्र सिंह पुत्र चंद किरन मूल पताः गांव अछेजा थाना पिलखुआ, जिला हापुड़ है। मैं 40 वर्ष पहले अपना घर बेचकर दिल्ली चला गया, तभी से दिल्ली में मकान बदल-बदल कर किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रहा हूं। तथा अब बृजपुरी कॉलोनी, वजीराबाद रोड, थाना भजनपुरा दिल्ली में रहता हूं।

रिटायर लेखपाल सतवीर सिंह से करीब 20 साल से पारिवारिक सम्बंध है, लेखपाल सतवीर सिंह जब नौकरी पर थे तब इनकी मुलाकात इंदौर की रहने वाली शशि गुप्ता से हुई थी जो कि ब्रोकर है, लेखपाल सतवीर सिंह ने ही शशि गुप्ता को बताया था कि ग्राम अर्थला साहिबाबाद में एक जमीन राजकुमार अग्रवाल की है। खाली पड़ी है जो 20 करोड रुपयों की है। जहां से इस जमीन को फर्जी तरह से बेचने की प्लानिंग की गई।

इस गैंग ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता आदि कागजात राजकुमार अग्रवाल के नाम से बनवा दिए, इसके बाद इस जमीन को किसी व्यक्ति को दिखाकर अच्छे दामों में बेचने की बात हुई। लेखपाल सतवीर ने राजकुमार अग्रवाल के नाम के फर्जी कागजात तैयार किए। तथा जमीन को बेचने का प्लान बनाया था।



वहीं मूल दस्तावेज के गुम होने की रिपोर्ट 27 अप्रैल 2024 को क्राइम ब्रांच दिल्ली में दर्ज करायी। इसके बाद न्यूज पेपर में भी विज्ञापन निकलवाया। जमीन के असली मालिक की जगह उस नाम पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर दिया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page