दहेज हत्या में नाम दर्ज सास व देवर को भेजा जेल

दहेज हत्या में नाम दर्ज सास व देवर को भेजा जेल
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के खेड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पिलखुवा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार खेड़ा निवासी अंजू देवी और अमन को अनवरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विवाहिता की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में नामजद आरोप हैं। मायके पक्ष ने दहेज की मांग, उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद











