M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा चलाएगी वक्फ सुधार जन जागरण जागरूकता अभियान, मुस्लिम समाज को बताएगी फायदे : नरेश तोमर

भाजपा चलाएगी वक्फ सुधार जन जागरण जागरूकता अभियान, मुस्लिम समाज को बताएगी फायदे : नरेश तोमर

हापुड़।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर एक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर चुकी है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के नागरिकों को वक्फ अधिनियम में हुए संशोधनों के लाभों की जानकारी देंगे।

भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष श्री नरेश तोमर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि यह अभियान निरंतर चल रहा है जिसकी क्षेत्रीय कार्यशाला व जिला कार्यशाला 28 अप्रैल 2025 में संपन्न हो चुकी है, अब मंडलों व जन संवाद अभियान आदि घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार यह संशोधन उनके अधिकारों की रक्षा करता है और उनके सामाजिक-शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

भाजपा हाई कमान के निर्देशों के क्रम में जनपद हापुड स्तर पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के जिला संयोजक के रूप में जिला महामंत्री पुनीत गोयल,जिला सहसंयोजक के रूप में जिला मंत्री राहुल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ दानिश कुरैशी को जिला सह सयोंजक नियुक्त किया गया है। ये तीनों जिला संयोजक/ जिला सह संयोजक घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करेंगे और मुस्लिम समुदाय की वास्तविक आवश्यकताओं को समझते हुए संवाद स्थापित करेंगे। संयोजक पुनीत गोयल सहसंयोजको राहुल उपाध्याय व दानिश कुरैशी ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ में आयोजित राज्य प्रदेश स्तरीय वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की कार्यशाला में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण भी प्राप्त कर लिया है

जिला महामंत्री व अभियान के जिला संयोजक पुनित गोयल ने बताया कि जनपद के साथ-साथ सभी 12 मंडलों पर मंडल संयोजक वह सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं जो अभियान को गति देने के साथ साथ मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर आमजन मानस को जागरूक करेंगे,

दानिश कुरैशी ने यह भी कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा गरीब और वंचित मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा और उनके कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भाजपा का यह अभियान इन सच्चाइयों को सामने लाकर मुस्लिम समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page