हापुड़ की पलक अग्रवाल ने CA फाइनल में लहराया परचम; प्रधानाचार्य दंपत्ति ने किया सम्मानित *सब-हेड:*

हापुड़ की पलक अग्रवाल ने CA फाइनल में लहराया परचम; प्रधानाचार्य दंपत्ति ने किया सम्मानित
गाजियाबाद को भी पीछे छोड़ा, सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ी कामयाबी; 10वीं-12वीं में भी रही थीं स्कूल टॉपर
हापुड़। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित CA फाइनल के नतीजों में हापुड़ की पलक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 600 में से 381 अंक हासिल कर पलक ने न सिर्फ हापुड़ टॉप किया, बल्कि गाजियाबाद जिले के टॉपर से भी बेहतर स्कोर किया। इस उपलब्धि पर डॉ. के.एन. मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, मोदीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी डॉ. अलका अग्रवाल ने पलक को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दोनों ग्रुप में किया बेहतरीन प्रदर्शन
पलक ने CA फाइनल के प्रथम ग्रुप में 300 में से 199 और द्वितीय ग्रुप में 300 में से 182 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि गाजियाबाद जिले में फाइनल में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 366 अंक मिले हैं, जबकि पलक ने 381 अंक लेकर गाजियाबाद को भी पीछे छोड़ दिया।
10वीं-12वीं में भी थीं टॉपर
पलक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय से 97.8% और हाईस्कूल में 97.6% अंक पाकर स्कूल टॉप किया था।
सीमित संसाधनों में पाई बड़ी सफलता
मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली पलक के पिता ललित कुमार अग्रवाल अकाउंटेंट हैं और माता गृहणी हैं। पलक ने बताया कि मम्मी-पापा दोनों कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। खुद कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।
प्रधानाचार्य दंपत्ति ने पलक को बधाई देते हुए कहा कि लगन, जज्बा और परिश्रम हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने पलक को इसी तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।











