M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़। रविवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्ग आश्रम रोड पर टैगोर पब्लिक स्कूल पर स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया और एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जिसमें समस्त कांग्रेस जनों ने राजीव जी के जीवन पर और देश के लिए उनके योगदान पर विचार रखे। विचार गोष्ठी का संचालन कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इस दिन को सद्भावना दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश को राजीव गांधी के रूप में नया प्रधानमंत्री मिला। राजीव गांधी से लोगों को काफी उम्मीदें थी। लोगों की उम्मीदों पर राजीव गांधी काफी हद तक खड़े भी उतरे। अपने कार्यकाल में राजीव गांधी ने कुछ ऐसे काम किए, जिससे देश की ‘तस्वीर और तकदीर’ दोनों बदल गई। धौलाना से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पीसीसी अरविंद शर्मा ने कहा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे। राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है। इस बाबत राजीव गांधी ने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करवाया। राजीव गांधी के नाम तकनीक क्रांति की नींव रखने का श्रेय भी जाता है। पिलखुवा के नगर अध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि इसके अलावा राजीव गांधी ने कुछ और ऐसे काम किए, जिनकी चर्चाएं आज भी देश में होती है। खासकर, मतदाताओं की उम्र सीमा घटना। पंचायती राज के लिए संघर्ष, अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स को खोलना और ईवीएम मशीनों की शुरुआत करना इनमें शामिल हैं। ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी ने कहा कि देश की प्रादेशिक स्तर की राजनीति में उन्होंने उत्तरपूर्व में मणिपुर और असम आदि राज्य में शांति समझौते कराए. मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया. पंजाब में शांति के लिए कई प्रयास किए जिसमें ऑपरेशन ब्लैक थंडर भी शामिल है। चीन के साथ बातचीत शुरू कर सभी को हैरत में भी डाल दिया। उन्होंने तमिलों के विरोध के बावजूद श्रीलंका से समझौता किया। इस मौके पर अमित सैनी, भारत लाल शर्मा, आस मोहम्मद, सौरव, सुबोध शास्त्री, सावन चौधरी, जाहिद, आई सी शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अनूप कर्दम, एडवोकेट रघुवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद परवेज, विक्की शर्मा, एडवोकेट विनोद कर्दम, गुलफाम कुरैशी, खुशनूद, अब्दुल कलाम, जोगिंदर आदि साथी मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page