M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के आयोजित किया होली मिलन समारोह

हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में यहां रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में एक होली मिलन समारोह मनाया गया।
अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी ने कहा होली पर्व हम सभी को एकता के सूत्र में पिरोए हुए है।
सचिव रविंद्र सिंहल व कोषाध्यक्ष माधव बंसल ने कहा कि होली आगमन से लगता है मानो फाल्गुन मास में बहार आ गई हो।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद गुप्ता एवं महावीर वर्मा ने कहा होली का पर्वअद्भुत है।लोगों को मस्ती में झूमते देखकर मन अल्हादित हो जाता है।
मलटीपल एडवाइजर डा अनिल बाजपेई व राकेश माहेश्वरी ने कहा कि तीज त्योहार हमारी संस्कृति हैं,परंपरा हैं,हमारी आस्था हैं। ये हमें प्यार के धागों से जोड़ते हैं।कितनी ही संस्कृतियां सभ्यताएं विश्व की समूल नष्ट हो गई । लेकिन हमारी संस्कृति की जगमगाहट संपूर्ण विश्व को चकाचौंध कर रही है।इसका कारण हमारे हमारे त्योहार हैं।
इस अवसर पर डा. राजेश्वर ने सभी का आभार व्यक्त किया।समारोह में प्रमोद जिंदल, अजय बंसल, सुनील गोयल, संजय गोयल( जी मैक्स) ,अरुण अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,उपस्थित रहे।
नए सदस्य अमित रस्तोगी को सम्मानित किया गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page