स्टाफ से परेशान होकर फाइनेंस कर्मी ने सल्फास खाकर दी जान, मरने से पूर्व मौत के जिम्मेदारों के बताए नाम, वीडियो वायरल

स्टाफ से परेशान होकर फाइनेंस कर्मी ने सल्फास खाकर दी जान, मरने से पूर्व मौत के जिम्मेदारों के बताए नाम, वीडियो वायरल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ निवासी व एक फाइनेंस कर्मचारी ने अपने स्टाफ द्वारा प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सल्फास खाकर जान दे दी। मरने से पूर्व वीडियो में मौत के जिम्मेदारों के नाम बताएं,जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ स्थित प्रीत विहार कालोनी निवासी शशांक भारद्वाज दिल्ली रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। कम्पनी के स्टाफ से परेशान होकर देर रात उन्होंने सलृफास का लिया। जिससे बुधवार बूब्स दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एक वीडियो में शशांक ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों पर शिकायतों के बदले उत्पीड़न और परेशान करने का आरोप लगाया है।
शशांक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। शीघ्र ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












